400 करोड़ से एक कदम की दूरी पर सलार

By New31 Uttarakhand

बता दें की बॉक्स ऑफिस के यह साल 2024 काफी अच्छा साबित हो रहा है। पिछला साल 2023 भी भारतीय सिनेमा के लिए अच्छा साबित हुआ। बीते साल कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार शाहरुख खान की डंकी और साउथ सुपरस्टार प्रभास की सलार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों फिल्में 2023 क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं, जिनका जलवा अब भी बरकरार है। तो आइए जानते हैं कि बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा…साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सलार बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह मास एंटरटेनर फिल्म साउथ के साथ हिंदी दर्शकों के दिलों को जीतने में भी कामयाब रही है।

वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 308 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजूबत पकड़ दिखाते हुए 70.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, अब प्रभास की यह फिल्म तीसरे हफ्ते में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सलार 400 करोड़ से बस एक कदम दूर है। फिल्म ने 20वें दिन यानी कि बुधवार को 2 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक 399.85 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। शाहरुख खान की फिल्म डंकी क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी, जो अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कम बजट में बनी इस फिल्म को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। फिल्म ने पहले दो हफ्तों में अच्छा कलेक्शन किया। वहीं, अब तीसरे हफ्ते में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.