राज्य के इन जिलों में कोल्ड डे ALERT ??

By New31 Uttarakhand

बता दे की उत्तराखंड प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच शीतलहर- कोहरा और पाले की युगलबंदी ने ठंड बढ़ा दी है। प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं है। पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे के चलते कोल्ड -डए का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन शुष्क मौसम के बीच ठंड से राहत के आसार के आसार नहीं है।शीतलहर – कोहरे का कोल्ड डे अलर्ट जारी मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में शीत लहर, कोहरे और पाले को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है वहीं राज्य के मैदानी जिलों में कोल्ड डे चेतावनी जारी की गई है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के चेतावनी की दृष्टिगत शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए उधम सिंह नगर जिले में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के बच्चों की 13 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है वहीं हरिद्वार जिले में भी आज कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों की स्कूलों में छुट्टी रहेगी।13 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कोहरे और शीतलहर के चलते दिन के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। जिसके चलते हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और उधम सिंह नगर जनपदों के मैदानी इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना व्यक्त है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.