यहां हफ्ते भर से महिला के शव के साथ रह रहा था परिवार ??

By New31 Uttarakhand

बता दें की हैदराबाद से एक बड़ा अजीब मामला सामने आया है। यहां करीब एक सप्ताह पहले 45 वर्षीय एक महिला की उसके घर पर मौत हो गई थी। इस बात से अनजान परिवार के दो लोग उसी क्षत-विक्षत शव के साथ रह रहे थे। घटना का पता बुधवार को उस वक्त चला, जब कुछ पड़ोसी बदबू आने के बाद घर पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

दरवाजा तोड़कर जब पुलिसकर्मी घर के अंदर घुसे तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य हॉल में एक चारपाई पर महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था।अधिकारियों ने बताया कि महिला की मां और भाई उसी घर में रह रहे थे। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें नहीं पता था की उसकी मौत हो गई है। पुलिस को संदेह था कि महिला की मां और भाई की मानसिक हालत ठीक नहीं है।अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि महिला की मौत चार-पांच दिन पहले स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अगर मामला संदिग्ध लगा, तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.