प्रदेश में बारिश न होने से सता रही सूखी सर्दी

By New31 Uttarakhand

बता दें की प्रदेश में बारिश न होने की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले कुछ समय तक प्रदेश भर में ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। विंटर में बारिश न होने की वजह से दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।यही वजह है कि सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है। मौसम के बदले पैटर्न के चलते बीते साल से सर्दियों में बारिश के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। यही वजह है कि प्रदेश भर में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है।

साथ ही आपको बता दें की मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बारिश न होने की वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी नहीं हो रही है। वहीं विंटर बारिश न होने की वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी नहीं हो पा रही है। और सूखी ठंड होने की यही वजह है। उधर मौसम के पूर्वानुमान में नजर डालें तो 23 दिसंबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.