उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ सकती है ठिठुरन

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का बहुत हल्का असर दिखाई दे सकता है। बता दें की इस कारण आगामी एक-दो दिन में मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने यह जानकारी दी। वहीं उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिन तक पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हरिद्वार एवं यूएसनगर में उथला एवं मध्यम कोहरा सुबह और शाम रह सकता है।

दूसरी ओर, दून में दिन के समय धूप निकलने से तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही आपको बता दें की रात को ठंडी हवाएं चलने के साथ ही पाला जमने की वजह से तापमान सात डिग्री रहा। इससे सुबह-शाम एवं रात को ठंड में इजाफा हुआ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.