सैम बहादुर की सफलता के बाद उत्तराखंड पहुंचे ये अभिनेता??

By New31 Uttarakhand

सैम बहादुर की सफलता के बाद अभिनेता जसकरण सिंह गांधी अपनी पत्नी रिद्धिमा तिवारी के साथ उत्तराखंड में छुट्टियां बिताने पहुंचे हैं। कई टीवी धारावाहिक में काम कर चुके जसकरण सिंह ने कहा, आर्मी अफसर मेहर सिंह का किरदार 23 साल के लंबे इंतजार का फल है।

जी हां आपको बता दें की भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित बॉयोपिक फिल्म ”सैम बहादुर” की सफलता के बाद अभिनेता जसकरण सिंह गांधी ने उत्तराखंड की वादियों से दर्शकों का धन्यवाद किया। जसकरण सिंह ने फिल्म में आर्मी अफसर मेहर सिंह का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। बीते एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म सैम बहादुर दर्शकों का दिल जीतने में सफल हुई है।अपनी पत्नी रिद्धिमा तिवारी के साथ उत्तराखंड आए जसकरण ने बताया, फिल्म की सफलता के बाद वह यहां आए हैं। सबसे पहले उन्होंने हरिद्वार दर्शन कर अपने दर्शकों का धन्यवाद किया।

फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, फिल्म करने के लिए उन्होंने दो माइथो सीरियल को ठुकराया।फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार के साथ काम करना बहुत अलग अनुभव था। सेट पर हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता था। मेहर सिंह का किरदार निभाना ऐतिहासिक रहा। फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों ने अपना किरदार बखूबी निभाया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.