रिलीज से पहले ‘ओ माही’ की पहली झलक आई सामने

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के निर्माता एक के बाद एक अपडेट और ड्रॉप साझा कर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को ‘डंकी ड्रॉप 5’ भी जारी हो गया है। इससे पहले फिल्म का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं।

शाहरुख ने अपने रोमांटिक ट्रैक ‘ओ माही ओ माही’ की एक झलक साझा की है।शाहरुख खान की फिल्म का रोमांटिक ट्रैक ‘ओ माही ओ माही’ आज 11 दिसंबर को रिलीज होगा। इससे पहले मेकर्स ने ‘डंकी ड्रॉप 5’ करके इसका टीजर जारी किया है। इसे देखकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। गाने के टीजर में शाहरुख खान अपना फेमस रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। लंबे बालों में किग खान का ये लुक बड़ा ही जबर्दस्त लग रहा है। इसे देखने के बाद ओ माही ओ माही गाने के रिलीज होने का दर्शक और भी बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.