डेस्टिनेशन वेडिंग हब बन रहा रामनगर

By New31 Uttarakhand

प्रकृति के आकर्षक सौंदर्य से भरपूर रामनगर और कॉर्बेट नेशनल पार्क के आसपास का क्षेत्र डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आकर्षित कर रहा है। हरियाली के बीच रिजॉर्टों में अनेक विवाह थीमों की उपलब्धता और जंगल सफारी का क्रेज लोगों को लुभा रहा। यही वजह है कि रामनगर डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में उभर रहा है। ऐसे में एक अनुमान है कि शादी सीजन में एक माह में यहां पर करीब साढ़े सात करोड़ का कारोबार हो रहा है।

डेस्टिनेशन वेडिंग में फिल्मी सितारे व टीवी कलाकार शादियों में शिरकत करने आते रहे हैं। रामनगर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोगों की पहली पसंद बन रहा है।कॉर्बेट सिटी के नाम से मशहूर रामनगर बीते चार-पांच साल डेस्टिनेशन वेडिंग का हब बना हुआ है। दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत अन्य राज्यों से लोग यहां आकर डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे है। डेस्टिनेशन वेडिंग का सिलसिला बढ़ने से रिजॉर्ट व होटल कारोबारियों को संजीवनी मिल गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.