बता दें की बॉलीवुड में अपने अभिनय और स्टाइल से फैंस के दिलों में राज करने वाले रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी है। फिल्म को भारत की सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट से प्रमाणित किया है, लेकिन ब्रिटेन की सेंसर बोर्ड ने इस एडल्ट बताया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।रणबीर कपूर अभिनीत आगामी फिल्म ‘एनिमल’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से ‘ए’ रेटिंग और ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) से 18 रेटिंग मिली है, जो केवल एडल्ट के लिए यह फिल्म सही बताता है न कि बच्चों के लिए।
यह रेटिंग फिल्म में शामिल घरेलू और यौन शोषण के दृश्यों को देखते हुए दी गई थी।’एनिमल’ फिल्म में काफी हिंसा, यौन शोषण और घरेलू दुर्व्यवहार के उदाहरण को कूट-कूटकर दिखाया गया हैं। यह एक आदमी का अपने पिता के लिए बदला लेने की निरंतर खोज को दिखाता है। ब्रिटिश सेंसर बोर्ड की वेबसाइट पर फिल्म के हिंसक दृश्यों का विवरण दिया गया है। यह बच्चों और परिवारों को यह चुनने में मदद करने के लिए कि उनके लिए क्या सही है और जो नहीं है उससे बचने के लिए फिल्मों और अन्य दृश्य और सीन को आयु रेटिंग और सामग्री सलाह देने की एक प्रक्रिया है।