एक दूसरे से लिपटे संदिग्ध हालत में मिले महिला-पुरुष के शव

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड में राजधानी देहरादून से सनसनी खबर सामने आ रही है जहां प्रेमनगर में एक महिला और पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अभी इसके आत्महत्या मान रही है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुरुष अपने घर से सुबह के वक्त टहलने निकल था।लेकिन, जब काफी समय बाद नहीं लौटा तो परिजन वहां पहुंच गए। उसके बगल में एक महिला का भी शव था।

पुलिस के मुताबिक घटना चाय बगान के दारु चौक की है। मृतक पुरुष का नाम संदीप मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला है। जबकि, महिला का नाम हेमलता निवासी पीतांबरपुर है। हेमलता कोठियों में खाना बनाती थी। जबकि सुनील सेना से सेवानिवृत्त है।संदीप सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से सैर के लिए निकला था। इसके बाद जब वापस नहीं आया तो परिजनों और पुलिस ने तलाश की। मोबाइल लोकेशन दारू चौक की आई तो सब वहां पहुंचे। दोनों के शव एक दूसरे से लिपटे हुए नाली में पड़े थे। नाली में पानी था। जिसके ऊपर से ही संदीप और हेमलता के डूबे हुए चेहरे नजर आ रहे थे।फिलहाल पुलिस शवको कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पूरे मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलू पर जांच कर रही हैं…

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.