बता दें की दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का असर साफ दिख रहा है। दिल्ली के अलावा एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान बता दिया है। उम्मीद की जा रही है सोमवार को मौसम में बदलाव के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।देश की राजधानी दिल्ली में ठंड का अहसास होने लगा है। जहां एक तरफ प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में बना हुआ है तो वहीं मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। दिल्ली के अलावा एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान बता दिया गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में मौसम सर्द होने के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में फैल नहीं पाए। दिन में हल्की धूप जरूर खिली, लेकिन शाम ढलते हल्की ठंड ने प्रदूषण के स्तर को बढ़ा दिया।वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिज़ाज बदला रहेगा और 28 नवंबर को बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री धाम के आसपास बर्फबारी शुरु हो गई है। वहीं नीचले इलाकों में बारिश का मौसम बना हुआ है।