यहां दो सगी बहनों की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत ??

By New31 Uttarakhand

बता दें की उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, यहां काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मीपुर पट्टी के मोहल्ला खालिक कॉलोनी में दो सगी बहनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, आज शनिवार सुबह काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मीपुर पट्टी के मोहल्ला खालिक कॉलोनी में अलीहसन के घर में उसकी दो बेटियों 19 वर्षीय फरीन और 11 वर्षीय यासमीन के शव मिले। दो सगी बहनों के शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली ।

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभय सिंह, एसपी क्राइम मनीषा जोशी और सीओ वंदना वर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर मौके पर पहुंचीं और निरीक्षण किया व घर के लोगों तथा पड़ोसियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि अलीहसन का परिवार तंत्र मंत्र पर विश्वास करता था। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.