आखिर क्यों हैदराबाद से लाया गया प्लाज्मा कटर ??

By New31 Uttarakhand

बता दें की सिलक्यारा सुरंग में मजदूरों को बाहर निकालने के लिए ऑगर मशीन से ड्रिलिंग का काम रुक गया है। जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों के चेहरे उतर गए हैं। इससे सुरंग के बाहर से लेकर भीतर तक निराशा का माहौल है। सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए पिछले 13 दिनों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन शुक्रवार को अंतिम चरण में पहुंच गया था।

यहां अमेरिकी ऑगर मशीन से 800 एमएम पाइप की ड्रिलिंग का काम किया जा रहा था। इस दौरान 1.5 मीटर ड्रिलिंग के बाद मशीन के सामने सरिया और पाइप की अड़चन सामने आ गई और ड्रिलिंग का काम रोकना पड़ा।ऑगर मशीन के फंसे बरमे को काटने के लिए आज तड़के पांच बजे हैदराबाद से प्लाज्मा कटर पहुंच गया है। जिससे अभी तक 27 मीटर बरमे को काटकर निकाला जा चुका है। अभी 18 मीटर तक और काटकर निकाला जाना है। सूत्रों के अनुसार इस काम में अभी एक से डेढ़ दिन का समय और लग सकता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.