बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी टाइगर 3 तो 12वीं फेल की पकड़ अब भी बरकरार

By New31 Uttarakhand

बता दें की बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सलमान खान की ‘टाइगर 3′ सबसे बड़ी फिल्म लगी हुई है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही उम्मीद की जा रही थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी और इसकी धुआंधार कमाई होगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। वहीं, विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ अभी भी दर्शक जुटाने में सफल हो रही है। अगर बात ‘खिचड़ी 2’ की करें तो यह फिल्म लोगों को कुछ रास नहीं आ रही है। फिल्म कमाई के मामले में पहले ही दिन से पीछे है। तो चलिए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की…मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी ‘टाइगर 3’ का रिलीज से पहले देश ही नहीं विदेश में भी काफी बज था। फिल्म में एक बार फिर सलमान खान और कटरीना कैफ को एक्शन अवतार में देख फैंस खुशी से झूम उठे थे।

रिलीज के बाद ‘टाइगर 3’ ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन अब यह उम्मीद के मुताबिक कारोबार करने में असफल हो रही है। ‘टाइगर 3’ की रिलीज को 10 दिन हो गए हैं और इसका जलवा खत्म होने की कगार पर नजर आ रहा है। मंगलवार को फिल्म ने 6.35 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म अभी तक 243.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।90 के दशक के मशहूर टीवी सिटकॉम ‘खिचड़ी’ की कहानी को पर्दे पर दोबारा उकेरा गया है। साल 2010 में ‘खिचड़ी: द मूवी’ के सफल रहने के बाद तकरीबन 13 साल बाद रिलीज हुई ‘खिचड़ी 2’ को दर्शक नहीं मिल रही हैं और यह पहले ही दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। रिलीज के पहले ही फिल्म दर्शकों के मन से उतर गई और अभी भी इसे बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा है। फिल्म ने सोमवार को 39 लाख कमाए थे, तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह मंगलवार को 35 लाख रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है। ऐसे में अब फिल्म की कमाई 3.74 करोड़ रुपये हो गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.