DM वन्दना पहुंची STH, जाना घायल बच्चे का हाल

By New31 Uttarakhand

नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान- रीठासाहिब मोटर मार्ग में भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं इस सड़क हादसे में 9 वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है, ऐसे में देर रात डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल जाकर बच्चे का हाल जाना।

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के प्राचार्य अरुण जोशी और डॉक्टरो की टीम के साथ उन्होंने काफी देर तक बातचीत की, बच्चों को बेहतर से बेहतर इलाज दिए जाने के निर्देश डीएम नैनीताल द्वारा दिए गए हैं। साथ ही इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के भी निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम उसी क्षेत्र में करवा दिया गया है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायल बच्चे को बेहतर से बेहतर इलाज मिले और वह पूरी तरह से स्वस्थ हो, इस पर ध्यान है,मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री द्वारा दो-दो लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है …

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.