WC के फाइनल को भव्य बनाने की हो रही तैयारी

By New31 Uttarakhand

भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उतरेगी। इस मुकाबले को भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मैच देखने जा सकते हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया 2011 में विश्व कप जीती थी।भारतीय टीम को स्टेडियम में करीब सवा लाख दर्शकों का साथ मिलेगा। पीएम मोदी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अहमदाबाद के स्टेडियम में नजर आए थे। पहली बार यहां विश्व कप के फाइनल का आयोजन होना है।फाइनल से पहले भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण की टीम का हवाई शो आयोजित किया जाएगा।

वहीं सेना के जनसंपर्क अधिकारी की ओर से बताया गया कि फाइनल से ठीक पहले सूर्यकिरण की एरोबैटिक टीम 10 मिनट तक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को अपने करतबों से मंत्रमुग्ध करेगी। बता दें की भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम में नौ एयरक्राफ्ट शामिल हैं, जो देश भर में कई हवाई शो कर चुके हैं।मैच से पहले समापन समारोह का आयोजन भी किया जा सकता है। अहमदाबाद में ही भारत-पाकिस्तान मैच हुआ था। तब अरिजित सिंह, शंकर महादेवन, सुनिधि चौहान जैसे दिग्गज कलाकारों ने परफॉर्म किया था। बीसीसीआई एक बार फिर से अहमदाबाद में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करना चाहता है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.