यहां ग्रामीणों के साथ पैदल ही घूमने निकले धोनी

By New31 Uttarakhand

देवभूमि पहुंचे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पुरे गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता में उत्तराखंड के युवाओं और बच्चों के लिए रोजगार की पहल करने की बात कहीं। साथ ही धोनी ने ये भी कहा कि गांव में बच्चे नजर नहीं आ रहे हैं।बता दें की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को अल्मोड़ा जिले के नाटाडोल गांव में पहुंचकर सैम मंदिर में पूजा अर्चना की।वहीं मंदिर दर्शन के बाद धोनी पैदल ही ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण किया। धोनी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर वार्ता की।

गांव के राजू बेलवाल ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता में उत्तराखंड के युवाओं और बच्चों के लिए रोजगार की पहल करने की बात कहीं। साथ ही धोनी ने कहा कि गांव में बच्चे नजर नहीं आ रहे हैं। एक घंटे गांव के रहने के बाद धोनी वापस लौट गए।धोनी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनके साथ सेल्फी खिंचने के साथ दोबारा गांव आने को कहा। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि धोनी अपनी पत्नी, बेटी और दोस्तों के साथ क्षेत्र के ही एक निजी होम स्टे में रुके हुए हैं। लेकिन वहां उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिल पा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.