क्या एल्विश यादव को मिला कर्मों का फल ??

By New31 Uttarakhand

बता दें की पूर्व ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ प्रतियोगी अविनाश सचदेव ने रियलिटी शो विजेता, यूट्यूबर एल्विश यादव के सांप के जहर विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एल्विश तब से चर्चा में है जब मेनका गांधी के एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स ने नोएडा पुलिस से शिकायत की थी कि यूट्यूबर दिल्ली-एनसीआर के फार्महाउसों में रेव पार्टियों का आयोजन करते हैं, साथ ही वह वहां जीवित सांपों के साथ वीडियो भी शूट करते हैं। कथित तौर पर वह सांप के जहर को नशे के रूप में इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में अविनाश सचदेव ने एल्विश यादव के विवाद पर प्रतिक्रिया दी और इसे ‘कर्म’ कृत्य बताया।

एक इंटरव्यू में, अविनाश सचदेव ने कहा कि उन्हें उनके फॉलोअर्स द्वारा काफी ट्रोल किया जाता था और अब खुद यूट्यूबर को ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेता ने कहा, ‘अब मैं क्या बोलूं यार। एक वक्त था बिग बॉस के घर से बाहर निकलने तक, एल्विश के प्रशंसक मुझे ट्रोल करते थे। अब एक वक्त ऐसा आ गया है कि एल्विश खुद ट्रोल हो रहा है।’अविनाश सचदेव ने अपनी बात में आगे जोड़ा, ‘वो उसके खुद के कर्म हैं। वो क्या करता है मुझे नहीं पता। मैं उसे व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता।’ ‘इस प्यार को क्या नाम दूं 2’ अभिनेता ने आगे कहा कि वह एल्विश यादव के विवाद से हैरान हैं। अविनाश ने कहा, ‘आश्चर्यजनक तो लगता है, क्योंकि आप ऐसे बंदे के साथ दो-तीन सप्ताह तक रहे हैं तो अच्छा तो नहीं लगता।’

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.