बता दें की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि 2024 तक राज्य को टीबी मुक्त और 2025 तक ड्रग फ्री बनाने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। उन्होंने राज्यवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन के युग में अगले पांच साल में उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर दोगुनी करने में हम सफल होंगे।सीएम ने राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों, राज्य आंदोलनकारियों और देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड की मजबूत नींव रखी।
प्रदेश की महान जनता के आशीर्वाद, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष लगाव और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए पर्यटन, आयुष व वेलनेस, आईटी, सौर ऊर्जा सहित सर्विस सेक्टर पर विशेष फोकस किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों को एमएसएमई के केंद्र में रखा गया है। सीमांत तहसीलों के लिए मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना शुरू की है।साथ ही उन्होंने कहा, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है।