बता दें की ‘बिग बॉस 17’ के नए एपिसोड दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। शो के हालिया एपिसोड में अंकिता को अभिषेक से दिवंगत अभिनेता सुशांत के बारे में बात करते हुए देखा गया है। अंकिता लोखंडे एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए नजर आईं। ‘बिग बॉस 17′ का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।’बिग बॉस 17’ में अंकिता स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, हालिया एपिसोड में दर्शक उनकी स्ट्रांग पर्सनैलिटी सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
अंकिता ने बेहद कम समय में ही बिग बॉस के घर में काफी अच्छे दोस्त बना लिए हैं, जिसमें मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार शामिल हैं। इन कंटेस्टेंट के साथ अभिनेत्री अक्सर अपने दिल की बात शेयर करती हैं।बिग बॉस 17′ के प्रोमो में अभिनेत्री को अभिषेक से कहते देखा गया कि जब भी वह घर में बिना शर्ट के घूमते हैं तो उन्हें सुशांत की याद आती है। इसी वीडियो में अभिषेक ने अपने अब तक के सफर यानी छोटे शहर से लेकर टीवी तक के सफर के बारे में बात की। अंकिता बताती हैं कि सुशांत बिल्कुल भी गुस्सैल नहीं थे। वह बहुत शांत व्यक्ति थे।अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत के स्ट्रगल को लेकर बात की। उन्होंने अभिषेक से कहा कि सुशांत ने बहुत मेहनत की थी, एक अलग लेवल का संघर्ष किया था। इतना बोलते ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।