बता दें की 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडीज को पत्र लिखा है। इस पत्र में सुकेश ने दोहा शो में अभिनेत्री के लुक की काफी तारीफ की है। साथ ही ठग ने बताया कि वह उनके लिए वह नवरात्र में 9 दिनों के व्रत रखेगा।सुकेश ने जेल से लिखे अपने पत्र में लिखा, बेबी, जैसा कि कल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मैं आपके जीवन में पहली बार तुम्हारी खुशी के लिए और हमारे आसपास से नकारात्मकता को दूर करने के लिए पूरे नवरात्र व्रत रखने जा रहा हूं। देवी मां की शक्ति से सब कुछ ठीक हो जाएगा और अंत में सत्य की जीत होगी। चाहे कुछ भी हो जाए हम दोनों जल्द ही एक-दूसरे के साथ होंगे।सुकेश ने पत्र में यह भी कहा कि वह नवरात्रि के नौवें दिन वैष्णो देवी मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में दोनों के लिए एक खास ‘पूजा’ का आयोजन करेंगे।
आगे लेटर में लिखा गया है, ‘बेबी मुझ पर विश्वास करो, हम सभी पर हंसने वाले हैं, जिन्होंने अब तक हमारे ऊपर हंसा, हमें कम आंका और तुम्हारे और मेरे बारे में आलोचना की, उनके पास बहुत जल्द दिखाने के लिए कोई चेहरा नहीं होगा क्योंकि सच्चाई का समय आ गया है। हमारे खिलाफ कोई भी आरोप सच नहीं निकलेगा।’ और ‘जीत हमारी होगी, बेबी। दुनिया अब इसे देखेगी, हमारे खिलाफ कोई भी आरोप सच नहीं निकलेगा, सब कुछ असफल हो जाएगा।200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद है। इस दौरान उस पर पूर्व रैनबैक्सी मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को धोखा देने का आरोप लगाया गया है। ईडी मामले में मनी ट्रेल की जांच कर रही है। जबरन वसूली मामले की गवाह जैकलीन फर्नांडिस से भी ईडी ने पूछताछ की है और बाद में दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।