फरवरी-मार्च में होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं ??

By New31 Uttarakhand

बता दें की शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने शिक्षा सत्र को नियमित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को अभी से तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा कक्ष में हुई बैठक में मंत्री ने कहा, सरकार का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं को समय पर आयोजित कराकर परीक्षाफल समय पर घोषित कराना है।इसके लिए फरवरी-मार्च में परीक्षाएं कराने और 30 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं 30 मई तक अंक सुधार परीक्षा परिणाम घोषित करने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि उच्च शिक्षा का सत्र भी समय पर शुरू किया जा सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा, बोर्ड परीक्षाओं के तहत अंक सुधार परीक्षा का परिणाम भी एक माह के भीतर घोषित कर दिया जाएगा। सत्र नियमित होने से जहां छात्र-छात्राएं नई कक्षा में समय पर प्रवेश ले सकेंगे, वहीं उच्च शिक्षा के सत्र को समय पर शुरू करने में मदद मिलेगी। इसका लाभ प्रदेश की पूरी शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा।डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को आवंटित जनपदों का भ्रमण कर विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही स्कूल में उपलब्ध संसाधनों की भी रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.