कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ आदिशक्ति का पूजन

By New31 Uttarakhand

मां दुर्गा की आराधना का पवित्र पर्व शारदीय नवरात्र आज रविवार से शुरू हो गया है। अब नौ दिनों तक मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा की धूम रहेगी। इसके लिए शहरों में पंडाल वही सज गए हैं। बता दें की रविवार यानी की आज कलश स्थापना के लिए दोपहर 11:44 से दोपहर 12:30 बजे तक 46 मिनट तक मुहूर्त रहेगा।वहीं आचार्य सुशांत राज ने बताया कि, शारदीय नवरात्र के नौ दिनो तक मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

नवरात्र के लिए शहर भर के मंदिरों और घरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। बता दें की मंदिरों और विभिन्न पंडालों में चहल-पहल बढ़ गई है। शनिवार को शहर भर के बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए रौनक देखने को मिली।साथ ही आपको बता दें की भक्तों ने मूर्ति, कलश, नारियल, शृंगार, और फूल-मालाएं भी खरीदीं। और इस साल पिछले साल के मुकाबले पूजन सामग्री के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.