अमिताभ बच्चन ने चैनल से की पोजिशन में बदलाव करने की सिफारिश ??

By New31 Uttarakhand

बता दें की अमिताभ बच्चन का चर्चित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा रहा है। हर बार की तरह इस शो के 15वें सीजन में भी अमिताभ बच्चन शो के प्रतिभागियों से सवाल पूछने के साथ-साथ उनके साथ दिलचस्प बातचीत करते नजर आ रहे हैं। मगर, इस बार बिग बी ने चैनल से अपनी पोजिशन में बदलाव करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि उन्हें होस्ट की बजाय मैरिज काउंसलर कहा जाए।दरअसल, हुआ यह कि शो के हालिया एपिसोड में हॉट सीट पर रचना रस्तोगी नाम की प्रतिभागी बैठीं। वह एक होममेकर हैं जो फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर अमिताभ बच्चन के सामने बैठी थीं। शो में रचना रस्तोगी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर कीं। उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केबीसी में उनके पति फ्री में आए हैं।

साथ ही उन्होंने बताया उनके पति कंजूस हैं और उन्हें कहीं बाहर नहीं लेकर जाते हैं।शो के दौरान रचना रस्तोगी की बात पूरी तसल्ली से सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने चैनल से होस्ट से उनकी पोस्ट बदलने के लिए कहा। उन्होंने कहा उनकी पोस्ट होस्ट से बदलकर मैरिज काउंसलर कर देनी चाहिए। बिग बी ने कहा, ‘ये चैनल वालों हमको एंकर का नाम बदल दो मैरिज काउंसलर बदल दो। ये ही एक जगह मिलती है जितना दुख दर्द है घर का वो आकर उड़ेल दीजिए। उसका हम समाधान निकाल देंगे’।बिग बी ने बाद में कंटेस्टेंट के पति को सलाह दी कि वह अपनी पत्नी पर पैसे खर्च करा करें। उसके बाद उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी को यूरोप ट्रिप पर लेकर गए थे। रचना रस्तोगी ने तुरंत कहा कि ये स्पॉन्सर्ड ट्रिप थी। उन्होंने पैसे खर्च नहीं किए। बता दें हाल ही में केबीसी में अमिताभ बच्चन का 81वां जन्मदिन मनाया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो बिग बी जल्द ही फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगे

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.