उत्तराखंड में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई में कल शाम को थाना पुलभट्टा क्षेत्रांतर्गत जनपद उधम सिंह नगर से 02 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी।
बता दें की गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे.साथ ही आपको बता दें की गिरफ्तार अभियुक्तियों ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह स्मैक नईम उर्फ शेरा फरीदपुर जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आ रहे हैं. ANTF टीम द्वारा दोनों अभियुक्तियों को नदेली रोड बरा के पास गिरफ्तार कर लिया गया.वहीं एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि पकड़ा गये अभियुक्त दानिश पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी में वर्ष 2020 में थाना कैंट व वर्ष 2022 में थाना शीशगढ़ और थाना प्रेम नगर से चोरी की कई मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार कर जेल जा चुका है . बता दें की ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध थाना पुलभट्टा , जनपद ऊधम सिंह नगर में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।