इस्राइल-हमास युद्ध में अब तक 3000 से भी ज्यादा की मौत

By New31 Uttarakhand

इस्राइल-हमास युद्ध में अब तक 3000 से भी ज्यादा की मौतें हो चुकी हैं। इस्राइल में हमास के हमले के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1300 हो चुकी है, जबकि गाजा पट्टी में अबतक करीब दो हजार लोगों की जान जा चुकी है। हमास के आतंकियों पर इस्राइली महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगा है। हालांकि, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें हमास के आतंकियों को इस्राइली बच्चों के साथ देखा गया है।सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कई लोगों को सेना की वर्दी में देखा गया हैं, हालांकि उनके चेहरों को धुंधला कर दिया है। वीडियो में एक घर दिखाया गया है, जहां पांच साल से भी छोटे बच्चों को बंधक बनाकर रखा गया है। हमास के आतंकी इन्हीं बच्चो को अपने गोद में लेकर घूमते हुए दिखे। वे आपस में अरबी में बात कर रहे थे।

बता दें की इस्राइल पर युद्ध के बाद हमास ने सैकड़ों इस्राइली नागरिकों को गाजा पट्टी में बंधक बना लिया था। हमास ने बताया कि 150 में से 13 बंधक इस्राइल द्वारा किए गए हवाई हमलों में मारे जा चुके हैं। इस्राइल और अमेरिका ने बंधकों को छुड़ना के लिए हरसंभव कसम खाई है। इस दौरान जर्मनी के विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक आज इस्राइल के दौरे पर हैं। उन्होंने मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए कहा कि हमास निवासियों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। हमास आतंकियों द्वारा छोटे बच्चों का अपहरण करने पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसकी निंदा की है। उन्होंने हमास के इस हरकत को गंभीर युद्ध अपराध करार दिया है। इस्राइल ने गाजा पट्टी पर सैकड़ों फ्लायर्स गिराए, उन्होंने वहां के लोगों को जल्द निकलने के लिए कहा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.