बिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बेपटरी होने से मां-बेटी समेत चार की मौत

By New31 Uttarakhand

बिहार में बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार रात 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बेपटरी होने में ट्रेन की पटरी के पहले से क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आ रही है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे इस ट्रेन की सभी 24 बोगियां बेपटरी हो गई थीं। इनमें से आठ बोगियां पूरी तरह से गिर गई थीं। इन आठ में से दो बोगियां एक-दूसरे से टकराते हुए ढलान से नीचे गिर गईं। हादसे में मां-बेटी समेत चार की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अबतक करीब 200 यात्रियों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से 70 के करीब ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, बक्सर में घटना स्थल पर राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, रेल अधिकारी और स्थानीय लोग टीम के रूप में काम कर रहे हैं। रेलवे वार रूम ने भी काम शुरू कर दिया है।

वहीं रेल हादसे में मरने वालों में दीपक भंडारी की पत्नी उषा भंडारी (33), उनकी पुत्री आकृति भंडारी (8) शामिल हैं। पूरा परिवार आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामख्या जंक्शन जाने वाले थे। हादसे में दीपक स्वयं और उनकी एक अन्य बेटी अदिति जीवित बच गए हैं। इनका रो-रोकर बुरा हाल है। इनके अलावा किशनगंज निवासी अबु जाहिद (27) तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की भी मौत हुई है ,वहीं दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार रात करीब 21.35 बजे गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। आम लोग राहत-बचाव कार्य में लग गए। घटनास्थल शहरी क्षेत्र से दूर है। 50 से ज्यादा लोग बुरी तरह चोटिल हुए हैं। घायलों को निकाला जा रहा है…

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.