इस्राइल के प्रधानमंत्री ने खाई हमास को तबाह करने की कसम, बोले- अब संगठन में शामिल हर किसी की मौत तय

By New31 Uttarakhand

बता दें की इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विदेश मंत्री योव गैलेंट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पूर्व आईडीएफ स्टाफ के नेतृत्व वाली विपक्षी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के साथ मिलकर ‘राष्ट्रीय आपातकाल की सरकार’ की स्थापना की घोषणा की है। इस कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्री बेनी गैंज भी शामिल थे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस हमास हमले के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा चौथी बार व्यक्तिगत तौर पर बात करने के बाद क गई। नेतन्याहू ने घोषणा करते हुए कहा, ‘यहूदी राष्ट्र यानी की (इस्राइल) एक है और अब इसका नेतृत्व भी एकजुटता के साथ होगा।’हमास को आईएसआईएसआई से भी घटिया कहने के बाद नेतन्याहू ने शनिवार को आतंकियों द्वारा किए गए अत्याचारों का जिक्र किया, जिसमें लोगों को जिंदा जलाने की बात सामने आई है।

साथ ही उन्होंने कहा, ‘इस्राइल में हर परिवार किसी न किसी तरह से पीड़ितों के परिवार से जुड़ा हुआ है। हम अपने घरों के लिए साथ मिलकर लड़ेगें।’ नेतन्याहू ने बताया कि उन्हें विश्व स्तरीय राजनेताओं का भी समर्थन मिला है। इस्राइली पीएम ने घोषणा करते हुए कहा, ‘हम आक्रमक हो गए हैं। हमास से जुड़े प्रत्येक सदस्य की मौत तय है।’ नेतन्याहू ने कहा कि पूरा इस्राइल अपने सैनिकों के साथ खड़ा है और अब इस्राइल की जीत होगी। रक्षा मंत्री बेनी गैंज ने कहा, ‘हम सब एक है। हम सभी इस संघर्ष में जुड़ रहे हैं। यहां केवल एक ही शिविर है और वह इस्राइल राष्ट्र का शिविर है।’ उन्होंने आगे कहा कि नेतन्याहू के साथ यह नई साझेदारी राजनीतिक नहीं बल्कि भाग्य की साझेदारी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.