बता दें की साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में धांसू आगाज किया है। उन्होंने पुलिस ऑफिसर नर्मदा राय का रोल अदा किया है। फिल्म में अपनी भूमिका से दर्शकों का दिल जीतने में नयनतारा पूरी तरह कामयाब रही हैं। दर्शक अब उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म के इंतजार में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंतजार जल्द पूरा हो सकता है।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नयनतारा को संजय लीला भंसाली की बहु प्रतीक्षित फिल्म ‘बैजू बावरा’ में लिए जाने पर विचार चल रहा है। इस म्यूजिकल पीरियड ड्रामा फिल्म में वह अहम किरदार अदा करती नजर आ सकती हैं। खबर के मुताबिक ‘बैजू बावरा’ में एक अहम रोल अदा करने के लिए नयनतारा से बातचीत की गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।