Tejas Trailer: ‘अब जंग होनी चाहिए..क्या पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ घातक मिशन पर है कंगना रणौत??

By New31 Uttarakhand

कंगना रणौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेजस’ का ट्रेलर जारी हो गया है। बता दें की वायु सेना दिवस के अवसर पर रिलीज हुआ यह ट्रेलर भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के साहस और वीरता का जश्न मनाता है। कंगना रणौत अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

इसी बीच अभिनेत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेजस’ का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर को रविवार, 8 अक्तूबर को वायु सेना दिवस के अवसर पर रिलीज किया गया क्योंकि फिल्म भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के साहस और वीरता का जश्न मनाती है।

बता दें की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना इस फिल्म में तेजस गिल नामक एक आईएएफ अधिकारी की भूमिका नजर आ रही हैं। एक्शन और वीरता से भरा ‘तेजस’ का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.