हमास के हमले में 300 से अधिक की मौत, 1500 घायल

By New31 Uttarakhand

बता दें की इस्राइल में 5000 रॉकेट हमलों के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के आतंकियों को इस्राइल पर हमले की बड़ी कीमत चुकानी होगी। इस्राइली वायुसेना ने गाजा पट्टा पर मौजूद हमास पर जवाबी कार्रवाई की है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के आतंकियों को चेतावनी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमास के हर ठिकानों को ध्वस्त कर देंगे। शहरों को मलबे में बदल देंगे। मैं गाजा के लोगों से कहना चाहता हूं कि शहर अभी छोड़ दो क्योंकि हम ताबड़तोड़ कार्रवाई करेंगे।नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने भी मामले में टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं इस्राइल में हुए आतंकी हमले की निंदा करता हूं।

वहीं इस हमले में नौ नेपाली घायल हुए हैं। मैं नेपालियों सहित अन्य पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने सऊदी अरब, मिस्र, तुर्किये के विदेश मंत्रियों के साथ ब्रिटेन के विदेश सचिव और कतर के प्रधानमंत्री के साथ इस्राइल में हमास के हमले पर चर्चा की। ब्लिंकन ने एक्स पर लिखा, इस्राइल पर भयावह हमलों पर चर्चा करने के लिए सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से बात की। मैंने इस्राइल के आत्मरक्षा के अधिकार को दोहराया और हमास आतंकवादियों के हिंसक हमलों पर तत्काल रोक लगाने के लिए संयुक्त प्रयासों का आह्वान किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल पर आतंकवादी समूह हमास के हमले में अब तक 300 से अधिक लोगों की हो गई है। रिपोर्ट में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई गई है। वहीं, हमले में 1,590 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.