यहां क्लास में पढ़ रहे थे बच्चे,अचानक हुआ ये ??

By New31 Uttarakhand

हरिद्वार के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में दिन के समय गुलदार आने से हड़कंप मच गया। बच्चे दहशत में आ गए। बच्चों को सुरक्षित एक कक्षा में बंद कर दिया गया और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने पटाखे फोड़ कर गुलदार को जंगल में भगाया। इसके बाद स्कूल की छुट्टी करा दी गई।शनिवार को राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से निकल कर गुलदार प्राइमरी स्कूल के परिसर में जा पहुंचा।

साथ ही आपको बता दें की स्कूल के आसपास झाड़ियां भी उगी हैं। कई बार गुलदार क्षेत्र में कुत्तों को निवाला बना चुका है। वहीं अब गुलदार को पकड़ने के लिए दो स्थानों पर पिंजरे लगाए हुए हैं। वन विभाग ने बीएचईएल क्षेत्र में झाड़ियां कटवाने और स्कूल को अन्य स्थान पर स्थापित करने को पत्र लिखा है। बता दें की गुलदार को स्कूल में देख बच्चे स्वयं गए इसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर वन विभाग को बुलाया गया तब जाकर गुलदार वहां से भागा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.