पति गया घर से बाहर तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम??

By New31 Uttarakhand

रामपुर रोड स्थित एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें की इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहंुची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वही महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार रामपुर रोड कालीपुर घुड़दौड़ा निवासी कृष्ण चंद्र अपने परिवार के साथ यहां रहता है। बताया जा रहा है कि आज सुबह वह घर से बाहर काम के लिए गया तो घर पर उसकी पत्नी नीलम उम्र 45 कमरें में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके चलते नीलम ने यह कदम उठाया। साथ ही आपको बता दें की कृष्ण चंद्र करीब 8 बजे घर लौटा तो कमरे का नजारा देख उसके होश उड़ गये। पत्नी का शव लटक रहा था। वहीं आनन-फानन में उसने शव को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें की महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। साथ ही ये भी बताया जा रहा है की उसके दो बच्चे है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.