बॉलीवुड में एक नई दोस्ती का हुआ आगाज, नौ वर्ष बाद साथ आए सलमान खान और ये कलाकार ??

By New31 Uttarakhand

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की तीसरी किस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शक एक बार फिर ‘टाइगर’ और ‘जोया’ को एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। फैंस ने ‘पठान’ में सलमान को ‘टाइगर’ के रूप में कैमियो करते हुए देखा था, तब से उनकी उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। तो वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड के गलियारों से एक धमाकेदार खबर सामने आ रही है जिसमें हाल ही में अरिजीत को सलमान के अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट किया गया है। जिसके बाद से भाईजान और अरिजीत के बीच हुए विवाद के खत्म होने की चर्चा जोरों पर है।

आइए जानते हैं पूरा मामला…बुधवार रात अरिजीत सिंह को मुंबई में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते देखा गया। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, फैंस ने भी गेस करना शुरू कर दिया कि क्या इस जोड़ी ने लगभग एक दशक के लंबे झगड़े के बाद आखिरकार मतभेद खत्म कर दिए हैं।दोनों स्टार्स को एक साथ देख सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म हो गई है। वीडियो को सलमान खान के एक फैन ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए एक फैन ने कमेंट कर लिखा, ‘अरिजीत सिंह आज सलमान खान के घर पर स्पॉट हुए, क्या हो रहा है??” एक अन्य फैन ने अनुमान लगाया कि क्या ये मीटिंग सलमान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 या विष्णुवर्धन और करण जौहर के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म में किसी म्यूजिक कोलैबोरेशन के लिए हुई थी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.