परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज आखिरकार सात फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं। आज के दिन जोड़ा अपने परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेगा, और इस भव्य शादी का साक्षी उदयपुर का होटल लीला एंड ताज पैलेस बनेगा। इस बिग फैट पंजाबी वेडिंग में राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक की नामचीन हस्तियां शिरकत करने पहुंच रही हैं।
होटल में कड़ी सुरक्षा है, साथ ही तस्वीर न लेने के लिए मेहमानों के मोबाइल फोन पर स्टीकर लगाए जा चुके हैं। दोपहर एक बजे परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होगी और उसी वक्त राघव के सिर पर सेहरा सजेगा। 2:30 बजे राघव चड्ढा बारात लेकर परिणीति के पास पहुंचेंगे। 3:30 बजे जयमाला की जानकारी मिली है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संगीत सेरेमनी 23 सितंबर को पूरी हुई। इस संगीत फंक्शन में मशहूर पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांधा। 90 के दशक की थीम पर बेस्ड इस फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन के घरवाले भी दिल खोलकर झूमे।