लो जी अब प्रधान भी लेने लगी रिश्वत

By New31 Uttarakhand

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम के अन्तर्गत जारी किये गये टोल फ्री नम्बर-1064 में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार प्रभारी पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल सिंह मनराल के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर ग्राम प्रधान पूजा वर्मा पत्नी नितिन कुमार, निवासी ग्राम भंगा, थाना पुलभट्टा जनपद ऊधमसिंहनगर को अपने आवास पर 10,000 /- रूपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया है ।

शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान पूजा वर्मा द्वारा उनके गांव की एक महिला से प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के अन्तर्गत मकान बनवाने हेतु सरकारी धनराशि स्वीकृत कराने की फाइल आगे भेजे जाने व काम करवाने के एवज में 20000 /- रूपये रिश्वत मांग रही है। शिकायतकर्ता ने विजिलेन्स कार्यालय में भी प्रार्थना-पत्र दिया । शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया । ट्रैप टीम द्वारा श्रीमती पूजा वर्मा, ग्राम प्रधान को 10,000 /- रूपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया है। ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी ललिता पाण्डे के अतिरिक्त निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य, हे०कां० जगदीश सिंह बोहरा, कानि0 नवीन कुमार, कानि0 संजीव सिंह नेगी एवं कानि0 गिरीश चन्द्र जोशी शामिल रहे ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.