Parineeti-Raghav wedding: फोटो लीक रोकने को किया गया खास इंतजाम, मेहमानों के फोन में लगेगा नीला टेप

By New31 Uttarakhand

बता दें की परिणीति-राघव की शाही शादी में हर इंतजाम शाही है। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। शादी की तस्वीरें और वीडियो लीक न हों, इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोटो-वीडियो लीक होने से बचाने के लिए शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के मोबाइल फोन अंदर जाने और बाहर आने, दोनों वक्त जांचे जाएंगे। होटल में प्रवेश के समय मेहमानों के मोबाइल कैमरे पर एक नीले रंग का टेप चिपकाया जाएगा। यह टेप लगने के बाद कोई भी शादी समारोह के दौरान कोई वीडियो-फोटोग्राफी नहीं कर पाएगा।

वहीं इस नीले टेप की खास बात यह है कि एक बार इसे मोबाइल कैमरे पर लगाने के बाद अगर कोई इसे हटाएगा, तो टेप पर एक तीर का निशान दिखाई देगा। जब मेहमान शादी के कार्यक्रम स्थल से लौटेंगे तो फिर उनके फोन चैक होंगे। सुरक्षा जांच में पता चल जाएगा कि कैमरे का उपयोग करने के लिए टेप को हटाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिक्योरिटी चेक करने की जिम्मेदारी उस होटल की गई है, जहां शादी होगी।अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा शादी के लिए उदयपुर में हैं। कल यानि 24 सितंबर को दोनों विवाह बंधन में बंधेंगे। इससे पहले दिल्ली में इनके प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुरू हुए। अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक आज से उदयपुर में भी शादी की रस्में शुरू होंगी। इसकी शुरुआत परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी से होगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.