‘तारक मेहता…’ फेम जेनिफर मिस्त्री का ट्रोलर्स को मुहं तोड़ जवाब

By New31 Uttarakhand

बता दें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली टेलीविजन अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने जिस दिन से शो के निर्माता असित कुमार मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, तब से आए दिन वह लगातार ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लेकर नए-नए खुलासे कर रही हैं। हालही में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश दिया जो उन्हें जज कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उल्टा सीधा बोल रहे हैं।तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर काम करने की स्थिति के बारे में जेनिफर के साहसिक खुलासे के बाद, बहुत से लोगों ने उनका सपोर्ट किया, हालांकि, इसके बाद से कई लोग उन्हें जज भी कर रहे हैं।

वहीं अब जेनिफर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन सभी लोगों के लिए करारा जवाब दिया है जो उन्हें जज कर रहे थे।जेनिफर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन लोगों को जवाब दिया है जो पूरे विवाद के बाद उन्हें जज कर रहे हैं। वीडियो में जेनिफर हेटर्स को करारा जवाब देते हुए कहती हैं, ‘अगर इतना जज करना है तो जज की कुर्सी पर बैठ जाओ’।जेनिफर के दावों के अलावा यह शो कई और भी विवादों के कारण भी काफी समय से सुर्खियां बटोर रहा है। शो में शैलेश लोढ़ा द्वारा निभाए गए सबसे अहम किरदार में से एक मेहता साहब की विदाई देखी गई। निर्माताओं ने मिस्टर मेहता की भूमिका को दोबारा निभाने के लिए सचिन श्रॉफ को चुना। दिशा वखानी द्वारा अभिनीत दया बेन की वापसी की चर्चा आज भी होती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.