उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है |जहाँ परीक्षा न कराए जाने के विरोध में सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर के 2 छात्र आज कॉलेज की छत पर चढ़ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे और उनके समर्थन में तमाम छात्र भी नीचे धरने पर बैठ गए साथ ही प्रदर्शन करने भी लगे | इस मामले में छात्रों का कहना हैं कि साल 2018 के बाद से परीक्षाओं का न होना गलत है | ऐसे में छात्रों के छत पर चढने की सूचना पुलिस को दी गयी | वहीँ सूचना मिलते ही इस बीच पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी | कॉलेज प्रबंधन ने आक्रोशित छात्रों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही विश्वविद्यालय से बात कर हल निकाला जाएगा साथ् ही कॉलेज प्रबंधन ने 4 तारीख तक का समय भी छात्रों को दिया है | जिसके बाद छात्रों ने आंदोलन करने की धमकी दी | हालांकि आश्वासन पर छात्र मान गए और छत से नीचे उतर आए |
Date : 30-अप्रैल-2022
Penned by Reeta Joshi