न्यूजीलैंड सरकार ने लव बैटर कैम्पेन लॉन्च किया,ब्रेकअप से मायूस युवाओं की मदद करेगी न्यूजीलैंड सरकार

By New31 Uttarakhand

न्यूजीलैंड सरकार ने लव रिलेशनशिप में ब्रेकअप से मायूस युवाओं की मदद के लिए कैम्पेन लॉन्च किया है। इसके जरिए 16 से 24 साल के उन युवाओं को डिप्रेशन बचाने की मुहिम चलाई जा रही है। यह कैम्पेन भारतीय मूल की महिला मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन ने शुरू किया।

दुनिया में पहली बार ऐसा गवर्नमेंट कैम्पेन
न्यूजीलैंड की वेबसाइट ‘RNZ’ के मुताबिक- इस कैम्पेन के कई मकसद हैं। सबसे पहला तो यही कि लव रिलेशनशिप अगर टूटती है तो हमारी यंग जेनरेशन इन हालात का बिना डिप्रेशन में आए सामना कर सके।

YOUTUBE

ब्रिटिश अखबार द गार्डियन के मुताबिक– इस कैम्पेन को लव बैटर नाम दिया गया है। वो युवा जो ब्रेकअप से परेशान हैं, वो टेक्स्ट, फोन या ईमेल के जरिए यूथलाइन सें कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। इसके लिए 6.4 लाख डॉलर (करीब 53 करोड़ रुपए) का शुरुआती बजट रखा गया है।

रिसर्च के बाद कैम्पेन का फैसला
पिछले साल यानी 2022 में कैंटर रिसर्च ग्रुप ने ब्रेकअप के शिकार होने वाले युवाओं पर एक रिसर्च किया था। इसमें पाया गया कि 16 से 24 साल के 80% युवा रिलेशनशिप में हैं। इनमें से 87% ऐसे होते हैं जो ब्रेकअप का शिकार बने।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.