कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड ,देखते ही लोगों में मची अफरा-तफरी

By New31 Uttarakhand

बता दे की कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के सामने बुधवार शाम को हाथियों का झुंड आ धमका। हाथियों को देख इवनिंग वॉक पर निकले लोगों में अफरा तफरी मच गई।
वहीं, हाईवे पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। वहीं सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने हाथियों को नीचे खोह नदी में खदेड़कर हाईवे पर यातायात सुचारू किया गया।

YOUTUBE

कोटद्वार रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण अब हल्की गर्मी होने लगी है। इसलिए हाथियों का झुंड इन दिनों खोह नदी के आस-पास चहलकदमी कर रहा है। साथ ही आपको बता दे की शाम करीब पांच बजे हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर हाईवे पर आ गया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

वहीं काफी देर तक झुंड टस से मस नहीं हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर वनकर्मियों को भेज दिया गया।उन्होंने पटाखे फोड़कर और हवाई फायरिंग कर हाथियों के झुंड को हाईवे से खोह नदी की ओर खदेड़ा। उन्होंने हाथियों की आवाजाही के दौरान हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है,कहा कि हाथी दिखने पर तुरंत वाहनों को रोक देना चाहिए। सिद्धबली मंदिर के सामने तिलवाढांग फारेस्ट चेक पोस्ट के पास से हाथियों का नदी में जाने का पारंपरिक रास्ता है। कोटद्वार क्षेत्र से हाथी कार्बेट और राजाजी पार्क में आते जाते रहते हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.