पिथौरागढ़ जनपद से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है…बता दें कि सेना की तैयारी कर रहे एक युवक की शुकवार को मैदान में व्यायाम करने के दौरान मौत हो गई… जानकारी के अनुसार दौड़ते समय उसकी हार्ट अटैक आने से मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक 18 वर्षीय पारस कसन्याल कासनी गांव निवासी था…और सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। पारस नियमित अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान में आकर व्यायाम करता था। शुक्रवार को भी उसने यहां व्यायाम किया मगर अचानक नीचे गिर पड़ा।

बता दें कि स्थानीय लोग उसे देखकर अस्पताल में लेकर गए…मगर चिकित्सकों की लाख कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी…अस्पताल के डॉक्टर अमन आलम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजन बेहाल हैं। युवाओं में हार्ट अटैक के मामले वाकई बहुत बढ़ने लगे हैं।