आईपीएल 2022 के तीसरे मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से मात दे दी | IPLसीजन 15 के तीसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी है| इस बार दोनों ही टीमें नए कप्तान के साथ उतरी थी, लेकिन पंजाब के कैप्टन मयंक अग्रवाल को ही जीत नसीब हुई | टॉस हारकर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट गंवाकर 205 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन बनाकर मैच अपने नाम किया| टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवरों में दो विकेट पर 205 रन बनाए| विराट कोहली 41 और दिनेश कार्तिक 14 बॉल पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे. फाफ डु प्लेसिस ने 88 रनों का योगदान दिया|
मैच के शुरूआती समय में पंजाब की शुरुआत शानदार रही| सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मयंक अग्रवाल और श्रीलंका के भानुका राजपक्षे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी की |लेकिन लियाम लिविंगस्टोन के 10 गेंद में 19 रन बनाने और शाहरुख खान के 20 गेंद में 24 रन बनाने के साथ ही वेस्टइंडीज के ओडीयन के 8 गेंद में 25 रन बनाने से पंजाब किंग्स की टीम ने बड़ी जीत हासिल की| वहीं इससे पहले नए कप्तान फाफ डुप्लेसिस की 88 रन की ताबड़तोड़ पारी और पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 205 रन बनाए थे | बता दें किअपनी पारी की शुरुआत 30 गेंद में 17 रन बनाने वाले डुप्लेसी ने 57 गेंद की पारी में सात छक्के और चार चौके लगाए साथ ही कोहली ने भी उनका शानदार तरीके से साथ देते हुए 29 गेंद में एक चौका और दो छक्के मारकर 41 रन बनाए |
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों टीमों में 28 मैच हुए हैं| इनमें से 15 में पंजाब किंग्स की जीत हुई है जबकि आरसीबी 13 मैच ही जीत पाई है| पिछले आईपीएल में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने थीं, दोनों ने ही एक-एक मैच जीता था|
Date : 28th March 2022
Penned By Reeta Joshi