रॉल्स रॉयस को लेकर चर्चा में मैथिली ठाकुर, चुनावी हलफनामे में बताई थी इतनी संपत्ति

By New31 Uttarakhand

बिहार की बीजेपी विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों अपनी एक लग्जरी कार को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान उन्हें ब्लू कलर की रॉल्स रॉयस कार से पहुंचते देखा गया, जिसकी कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी महंगी कार को लेकर सवाल उठने लगे। वहीं बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने मैथिली ठाकुर का समर्थन करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि बनने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति अपने निजी जीवन और पेशेवर करियर को छोड़ दे।

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान अलीनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मैथिली ठाकुर ने चुनाव आयोग को अपना हलफनामा सौंपा था। हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 2.32 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि अचल संपत्ति में दिल्ली के द्वारका स्थित एक फ्लैट में 50 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई गई थी। उनके पास 1,80,700 रुपये नकद, करीब 52 लाख रुपये का सोना और करीब 1.30 करोड़ रुपये का व्यावसायिक निवेश भी दर्ज है। हलफनामे में उनकी कुल संपत्ति करीब 3.82 करोड़ रुपये बताई गई थी। ऐसे में रॉल्स रॉयस को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उपलब्ध सार्वजनिक रिकॉर्ड में दर्ज संपत्ति और उस कार के स्वामित्व से जुड़े तथ्यों को अलग-अलग देखना जरूरी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.