उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के बीच…. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से जारी ….. एक ट्वीट से सियासी भूचाल आ गया है……. हालात ये हैं कि…. कांग्रेस के कुछ बड़े नेता तक ….. इस ट्वीट को शेयर करते दिखाई दिए….. लेकिन भाजपा ने इस ट्वीट को फर्जी करार दिया है….वहीँ मदन कौशिक ने ट्वीट फर्जीवाड़ा मामले में… मुकदमा दर्ज करने की भी बात कही है…..
दरअसल ट्वीट में विधानसभा चुनाव में ….पार्टी की हार तय होने….. पार्टी से इस्तीफे के ऐलान के साथ ही ….. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लालसा को…… चुनाव में हार तय होने के लिए….. जिम्मेदार बताया गया है….इस दौरान कौशिक ने कहा कि…..ये फर्जी ट्वीट काँग्रेस ने कराया है……..और मैं इसपर मुकदमा दर्ज कराऊँगा….. ये घटिया राजनीति है…..और अपनी शिकस्त देख के काँग्रेस बौखला गई है…….आपको बता दे कि ….ट्विटर से किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि….उत्तराखंड में भाजपा हार रही है……इसलिए मैं आज ही पार्टी से ….नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देता हूँ….वहीँ सीएम धामी को मैंने बहुत बार समझाने की कोशिश की…. मगर उनकी लालसा देवभूमि में भाजपा को ले डूबी……इस दौरान लोगों ने इसकी सत्यता को परखे और पुष्टि किए बिना ही धड़ाधड़ शेयर भी करना शुरू कर दिया है…..जिससे बीजेपी के भीतर ही नहीं…..बल्कि पूरी सियासत में ही हलचल और खलबली मच गई है……वहीं खुद भाजपा नेता पूछे जाने पर…. इस बात पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं…बता दें कि…. बीते दिनों ही लक्सर से बीजेपी विधायक और……. विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी संजय गुप्ता ने कौशिक पर उनको हराने की साजिश करने और ……पार्टी से गद्दारी के आरोप वाले वीडियो जारी कर …..उत्तराखंड की राजनीति और बीजेपी में भीषण भूचाल ला खड़ा किया था…… ऐसे में ताजा सनसनीखेज ट्वीट सामने आया तो….. किसी ने इसकी पुष्टि के लिए कौशिक से ही जानने की कोशिश भी की….. ऐसे में इस मामले में मदन कौशिक ने कहा, कि….. ये काँग्रेस की कारस्तानी है……और उसको अपनी चुनावी शिकस्त साफ दिख रही है …… इसी बौखलाहट में वह इस तरह का फर्जीवाड़ा कर रही है……वहीँ वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं…… बीजेपी को छोड़ने की वह सपने में भी नहीं सोच सकते हैं….. न ही चुनाव को फिर सरकार में आने के मुकाम तक पहुँचाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर….. ऐसे घिनौने आरोप लगा सकते हैं….वहीँ कौशिक ने अपने ही विधायक संजय गुप्ता के आरोपों पर भी जवाब देते हुए कहा कि….. उन्होंने हमेशा वही किया…..जिससे बीजेपी को लाभ हो…… अपने ही प्रत्याशी और बीजेपी को नुक्सान पहुंचाने की …..वह सपने में भी नहीं सोच सकते हैं….. ये सिर्फ गलतफहमी का मामला है…..वहीँ संजय से बात कर के मामले को सुलटा लिया जाएगा……