हल्द्वानी वालों के लिए अपना हुनर दिखाने और हजारों रुपये जीतने का शानदार मौका है। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से “हमारा हल्द्वानी” रील प्रतियोगिता 2026 आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता की थीम “आपका शहर, आपकी कहानी, आपकी रील” रखी गई है। इसमें प्रतिभागी अपनी रील के जरिए हल्द्वानी के विकास, स्वच्छता, प्राकृतिक सुंदरता, बाजार और स्थानीय व्यवसाय, इतिहास-विरासत, संस्कृति-लोककला और स्थानीय खान-पान को रचनात्मक अंदाज में दिखा सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये रखा गया है।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रील 30 से 90 सेकंड की और Vertical यानी 9:16 फॉर्मेट में होनी चाहिए। रील मौलिक और स्वयं निर्मित होना जरूरी है। प्रतिभागी 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 के बीच Instagram, Facebook या YouTube पर अपनी रील पोस्ट कर सकते हैं। पोस्ट में #HamaraHaldwani2026 का इस्तेमाल करना अनिवार्य है और नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम व मेयर गजराज सिंह बिष्ट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को Collaborate करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर रील का लिंक साझा करना होगा। विजेता का चयन सिर्फ Views के आधार पर नहीं होगा, बल्कि Creativity, Storytelling, Video Quality, Originality और Views/Reach समेत कुल 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 8057821000 पर संपर्क किया जा सकता है।