जहीर इकबाल बनेंगे सोनाक्षी सिन्हा के पति जानिए कौन है जहीर इकबाल

By New31 Uttarakhand

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है. साल 2010 में अपने फिल्मी कैरियर का आगाज करने वाली सोनाक्षी सिन्हा इंडस्ट्री में अपना अलग ही मुकाम हासिल कर चुकी हैं. उन्होंने अपने मेहनत के दम पर इस इंडस्ट्री में अपने पैर जमाए हैं. सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी समय से प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो खबरों में नहीं आई है लेकिन उनकी निजी जिंदगी पिछले काफी समय से खबरों का हिस्सा बनी रही है. सोनाक्षी सिन्हा के रिलेशनशिप और अफेयर की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती है ।

पिछले दिनों खबरें चली थी कि सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के किसी रिश्तेदार के साथ रिलेशनशिप में हैं और वह जल्द ही उनसे शादी कर सकती है लेकिन हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा के अफेयर का खुलासा हो चुका है. यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने किया है. जहीर इकबाल ने हाल ही में एक पोस्ट साझा की है और इस पोस्ट में उन्होंने अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने अपनी लव वर्ड सोनाक्षी के सामने किया है. और सबसे मजेदार बात यह है. जहीर इकबाल ने अपने प्यार का ऐलान करने के लिए सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन का मौका चुना था।

दरअसल, 2 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने अपना 35 वां जन्मदिन मनाया था और इसी दौरान जहीर इकबाल ने इनको अलग अंदाज में बधाई दी और कहा कि ”हैप्पी बर्थडे मेरी सोना और शुक्रिया मुझे ना मारने के लिए, मेरी तरफ से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. अब जहीर इकबाल की पोस्ट ने साफ जाहिर कर दिया है कि सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप में हैं. और इस रिलेशनशिप की शुरुआत काफी समय पहले हुई थी. जिस तरह बातचीत इन दोनों के बीच है तो जाहिर सी बात है. दोनों के बीच प्यार भी गहरा ही होगा. सवाल आता है कि आखिर ये कब शादी करेंगे. यह तो जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ही बता सकते हैं. लेकिन एक और सवाल जो दर्शकों और चाहने वालों के जेहन में सबसे ज्यादा है वह कि आखिर जहीर इकबाल कौन है?

तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर जहीर इकबाल बार कौन है. बता दे, जहीर इकबाल के पिता सलमान खान के ही अच्छे दोस्त हैं. साल 2015 में सलमान खान की वजह से ही जहीर इकबाल ने “नोटबुक” फिल्म के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखे थे. इसके साथ ही जहीर इकबाल सोहेल खान के असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके हैं. वहीं इनकी अगली फिल्म किसी और के साथ नहीं बल्कि खुद की गर्लफ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा के साथ है. फिल्म का नाम डबल एक्सेल है. इस फिल्म में इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दिखाई देगी ।

Date : 09-JUNE-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.