पंजाब के मोहाली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सालों तक रिश्ते में रहने के बाद ब्रेकअप से नाराज युवक हैरी ने अपनी पूर्व प्रेमिका डिंपल की बेरहमी से हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि हैरी डिंपल के दफ्तर में घुसा और उस पर ताबड़तोड़ 20 से 25 बार चाकू से हमला कर दिया। हमले में डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी ने खुद का गला काटकर आत्महत्या की कोशिश भी की, लेकिन उसकी जान बच गई।फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना मोहाली के फेज-8 थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।इस खौफनाक हत्याकांड ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या ब्रेकअप का दर्द किसी की जान लेने का कारण बन सकता है? प्यार में तकरार हो सकती है, लेकिन हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती।