भारत के दुश्मनों को हथियार बेचते हो’…यूरोप में गरजे जयशंकर

भारत के दुश्मनों को हथियार बेचते हो'...यूरोप में गरजे जयशंकर
By New31 Uttarakhand

“यूरोप की धरती पर जयशंकर का बड़ा बयान! रूस से तेल खरीदने पर आलोचना करने वालों को दिया सीधा जवाब, बोले- भारत अपने हितों से समझौता नहीं करेगा!”विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फिनलैंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले का जोरदार बचाव किया। उन्होंने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर फैसले लेता है और तेल की खरीद कीमत व उपलब्धता के आधार पर की जाती है।

जयशंकर ने पश्चिमी देशों की आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा कि जब रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ, तब बाजार में रूसी तेल सबसे अधिक उपलब्ध था। वहीं उन्होंने यूरोपीय देशों के दोहरे रवैये पर भी सवाल उठाए।विदेश मंत्री ने कहा, “किसी भी यूरोपीय देश पर भारत में बने हथियारों से हमला नहीं हुआ, लेकिन यूरोपीय देश ऐसे हथियार बेचते हैं जिनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया जाता है।”जयशंकर के इस बयान को भारत की विदेश नीति और राष्ट्रीय हितों पर स्पष्ट और मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.