तीन जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन और कटाव से 163 मार्ग बंद

By New31 Uttarakhand

आज तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में बारिश ने जगह जगह अपना तांडव दिखा दिया है ।देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार है, वहीं प्रदेश में बारिश के चलते 163 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं यलो अलर्ट के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने, कहीं कहीं सड़कों के बाधित रहने, जलभराव व नदियों के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही भारी बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है ,वहीं संवदेनशील इलाकों में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया है,जिससे आपदा के समय रिस्पांस टाइम को कम किया जा सके।

भूस्खलन और कटाव से 163 मार्ग बंद
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बागेश्वर , उत्तरकाशी और देहरादून में 24 घंटे के भीतर भारी बारिश आने की संभावनाओं को देखते हुए बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।इसके आलावा राजधानी दून और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में बारिश के चलते एक सौ तिरसठ मोटर मार्ग बंद हैं। इसके साथ ही टिहरी में लंबगांव मोटना रजाखेत मोटर मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया है। वहीं चमोली की बात करें तो चमोली जिले में थराली-देवाल-मुंदोली-वाण मोटर मार्ग और रुप्रद्रयाग-पोखरी गोपेश्वर मोटर मार्ग भी बंद हो गया है। जिससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक प्रदेश में बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

बंद मार्गों को खोलने के लिए 398 मशीनें लगाई गई
भारी बारिश के चलते लोक निर्माण विभाग के तहत कुल तीन सौ अट्ठानवे मशीनें बंद मार्गों को खोलने के लिए लगाई गई हैं। वहीं ज्यादातर मशीनों में एआईएस मॉडल जीपीएस स्थापित किया गया है । साथ ही ऊर्जा विभाग की ओर से राज्य के अधिकतर जिलों में बिजली आपूर्ति सुचारु है।इसके आलावा जिला पिथौरागढ़ तहसील-बेरीनाग में ग्राम बांसपटान क्षेत्र के तहत और धारचूला में भारी बारिश के कारण कुछ गांव जैसे-खुमती, तालीकांड, हुनेरा, व ढीलम आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित है।

Date-26/july/2022
Pennde By Meghna

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.